Crime Journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

गरबे की रात में दिखा नारी शक्ति का जोश!

सुल्तानपुर – नारी चेतना मंच ने आयोजित की डांडिया नाइट!सैकड़ो की संख्या में पहुंची महिलाओं ने देर रात तक मचाया धमाल!सुल्तानपुर के दुर्गा पूजा महोत्सव में दिखा नारी सशक्तिकरण का अनूठा संगम!
सोशल मीडिया पर फैली अफवाहो पर सफल कार्यक्रम कर दिया नारी सशक्तिकरण का करारा जवाब!
सुल्तानपुर के दुर्गा पूजा महोत्सव में चार चांद लगा रहे डांडिया नाइट्स!
आगामी कार्यक्रमों में परफॉर्मेंस देंगी डीजे दीक्षा ,अनुराग पंडित व विपुल पांडेय जैसे कलाकार!
सुल्तानपुर गुरुवार को दशहरे के दिन शहर में नारी चेतना मंच कसौधन समाज के बैनर तले डांडिया नाइट का आयोजन किया गया यहां सैकड़ो की संख्या में परिवार सहित पहुंची महिलाओ किशोरियों व युवाओं ने जमकर डांडिया खेला और देर रात तक आनंद में डूबे रहे।यहां कई तरह की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें गरबा खेल रहे परिवार शामिल हुए। देर रात तक इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नारी चेतना मंच के सदस्य डटे रहे।
बताते चलें सुल्तानपुर के दुर्गा पूजा महोत्सव में पूजा समितियों से जुड़े आयोजक कुछ नया करने का प्रयास करते रहते हैं कभी भव्य पंडाल से दर्शनार्थियों का मन मोह लेते हैं कभी प्रतिमाओं की दिव्यता देख दर्शक भाव विभोर होते हैं गुणवत्तापूर्ण भोजन के भंडारे बरबस ही श्रद्धालुओं का मन मोह लेते हैं वही तरह-तरह की प्रतियोगिताएं तरह-तरह के कार्यक्रम इस महोत्सव में चार चांद लगाते हैं। बीते दस वर्षों में गुजरात के प्रसिद्ध गरबे की भी झलक यहाँ दिखाई देने लगी।बड़े-बड़े स्टारों से सजी डांडिया नाइट्स मेले के बड़े आकर्षक बनते जा रहे हैं। गुरुवार को नारी चेतना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गरबे की विविधता देखने को मिली। शहर के बीचो-बीच एक मैरिज लान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। डीजे की धुन पर भारतीय परिवेश में सज धज कर आकर्षण का केंद्र बनी नारी शक्ति ने अपनी शक्ति का एहसास कराया। मंच के संचालन से लेकर सारी व्यवस्थाएं महिलाओं के हवाले रही। फिल्मी देशभक्ति व गरवे की म्यूजिक पर लोग देर रात तक थिरकते रहे।नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ परिवार लेकर पहुंचे नागरिकों ने इस कार्यक्रम का खूब आनंद लिया कार्यक्रम की कोषाध्यक्ष दीप माला ने जानकारी दी की बीते 10 वर्षों से नारी चेतना मंच इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति से जुड़े प्रत्येक सदस्य का परिवार जुट जाता है कार्यक्रम में जलपान भोजन आदि की भी व्यवस्था की जाती है तरह-तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिससे गरबे का आकर्षण बना रहे। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले व समाज की विभूतियों का मंच के माध्यम से सम्मान किया जाता है।कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल दिनेश कसौधन सुरेंद्र कसौधन आदि को बाबा श्याम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का उत्साह देखकर भारतीय संस्कृति की विविधता का अंदाजा लगाया जा रहा है।वही सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच दीपमाला ने कहा उनका कार्यक्रम पूर्णतया सुरक्षित रहा है लोग परिवार के साथ आए हैं कार्यक्रम को खराब करने दुर्गा पूजा महोत्सव को बदनाम करने के लिए कुछ लोगों द्वारा परदे के पीछे से साजिश रची जा रही है जो ठीक नहीं है। जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कई पूजा पंडालो पर डांडिया नाइट्स के कार्यक्रम चल रहे हैं जहां आकर्षक धुनों पर लोग डांडिया व गरबे का आनंद ले रहे हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को भी डांडिया नाइट्स के आयोजन किए गए हैं जिसमें देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार भाग ले रहे हैदराबाद की दीक्षा उत्तर प्रदेश के अनुराग पंडित व विपुल पांडे गरबा नाइट में अपनी परफॉर्मेंस देने दुर्गा पूजा महोत्सव में आ रहे हैं। जिनको लेकर आयोजकों के साथ उनके प्रशंसकों में भी उत्साह का माहौल है ।