क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी महिला थाने में मिशन शक्ति पंचम चरण का लाइव प्रसारण, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) शनिवार को दुद्धी महिला थाना परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति पंचम चरण के अंतर्गत प्रदेश के 1674 थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केंद्रों के डिजिटल उद्घाटन का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन सेवाएं, घरेलू हिंसा से संबंधित सहायता नंबर 181, हेल्पलाइन 111, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य आपातकालीन हेल्पलाइनों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दोहराया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन रहे, जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक व्यापक अभियान चला रही है। इसी क्रम में दुद्धी में महिला थाना एवं महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महिला सहायता के लिए 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिन पर महिलाओं की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण किया जाता है।

कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता, राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राएं-शिक्षिकाएं, महिला कांस्टेबल, भाजपा दुद्धी मंडल के कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के बच्चों ने भी प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री का संबोधन उत्साहपूर्वक सुना और देखा।
इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, कस्बा इंचार्ज जयशंकर राय, श्यामजी यादव के साथ-साथ इनर व्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष राखी जायसवाल, सचिव मनोरमा जायसवाल, लता जायसवाल, शमाया ,कुसुम देवी , मनीष कुमार, आरती शाहिद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।