बुजुर्ग महिला को समय पर मिला रक्त, बची जान

Crime journalist/सम्पादक – सेराज खान

रेनुकूट संवाददाता-नसीम अहमद

बुजुर्ग महिला को समय पर मिला रक्त, बची जान।

रेणुकूट।रेनुकूट के हिण्डालको अस्पताल में एक 81 वर्षीय गुलाइची देवी बृद्ध महिला के शरीर में 2.5% ब्लड शरीर में था। जिस कारण डॉक्टरों ने कहा खून की सख्त जरूरत है। उस दौर में रक्तदान को लेकर लोगों में डर बना था, कोई डोनर नहीं मिल रहा था। बृद्ध महिला के परिजन हिन्डाल्को कालोनी के रहने वाले कमलेश यादव ब्लड का इंतजाम को लेकर काफी चिंतित थें। कमलेश यादव प्रयास फाउंडेशन के अनीस चौबे को फोन कर अपनी सारी परेशानियों से अवगत कराया।अनीस चौबे ने कमलेश जी को अश्वासन दिया कि आप चिंता न करें आपको A+ ब्लड समय से मिल जायेगा।समय रहते प्रयास फाउंडेशन ग्रुप के धन्जय सिंह समय पर पहुंच कर एक यूनिट ब्लड डोनेट कर मिसाल कायम कर बृद्ध महिला का जान बचाया। बृद्ध महिला के परिजन धन्जय सिंह और प्रयास फाउंडेशन के सभी लोगों का अभार व्यक्त किया।
यह वाकई एक बेहद सराहनीय और राहत भरी खबर है। संकट के समय में सही वक्त पर रक्त (ब्लड) मिल जाना किसी वरदान से कम नहीं होता, खासकर जब मामला 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हो।