आगामी 28 से 30 सितम्बर तक होने वाले हॉकी टूर्नामेंट पर बनीं रणनीति

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

आगामी 28 से 30 सितम्बर तक होने वाले हॉकी टूर्नामेंट पर बनीं रणनीति।

दुद्धी(सोनभद्र)प्रमोद कुमार।स्थानीय रामलीला(टीसीडी)खेल मैदान पर आगामी 28 से 30 सितंबर तक होने जा रहे हॉकी टूर्नामेंट को लेकर निरंजन जायसवाल की अध्यक्षता में डीपीएस स्कूल दुद्धी के प्रांगण में सामूहिक सहभोज के बीच हॉकी टूर्नामेंट के सफल आयोजन की रणनीति बनीं। गत वर्ष भी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में शानदार हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था l पूर्व में महिला हॉकी टूर्नामेंट , फुटबॉल पुरुष व महिला फुटबॉल टूर्नामेंट आदि का आयोजन हो चुका है। सामूहिक सहभोज कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ,विंध्यवासिनी प्रसाद जायसवाल , मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि , नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, कमेटी के महामंत्री संदीप तिवारी , कोषाध्यक्ष कृष्णा चन्द्रवंशी, राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव , मुजीब खान , गुड्डू अग्रहरि, अध्यापक भोला अग्रहरि , कृष्णा अग्रहरी , ओंकारनाथ अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहें।