पखरौली में सफाई कर्मी के बेटे का शव फंदे से लटका मिला

Crime journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

पखरौली में सफाई कर्मी के बेटे का शव फंदे से लटका मिला!

सुलतानपुर – पखरौली गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सफाई कर्मी रामकिशोर के छोटे बेटे का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना से गांव में शोक का माहौल है।