रेशम उत्पादन में बढ़ोतरी हेतु राजकीय रेशम फार्म कुडवा (बोकरखड़ी) में तकनीकी प्रदर्शन का आयोजन किया गया

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

रेशम उत्पादन में बढ़ोतरी हेतु राजकीय रेशम फार्म कुडवा (बोकरखड़ी) में तकनीकी प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

सोनभद्र।केन्द्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के अन्तर्गत वैज्ञानिक डी डॉ हरेन्द्र यादव केन्द्रीय टसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नगड़ी राँची झारखंड के नेतृत्व में दिनांक 29/8/26 को तसर रेशम उत्पादन में बढ़ोतरी हेतु राजकीय रेशम फार्म कुडवा (बोकरखड़ी) में तकनीकी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्राम प्रधान श्री विनोद जायसवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का स्वागत श्री नागेन्द्र राम सहायक निदेशक रेशम सोनभद्र द्वारा किया गया। सभी कृषकों को विभागीय सहायता योजना, सहकारी समिति के कार्य, रेशम के साथ अन्य कार्यों से होने वाले आय तथा कीटपालन की वैज्ञानिक पद्धति से भी अवगत कराया गया। वर्तमान वर्ष में लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी अवगत कराया गया। विगत 25-26 में अधिक कोया उत्पादन करने के लिए श्री वीर शाह को शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ हरेन्द्र यादव द्वारा चाकी कीटपालन एवं कीटपालन के समय जीवनसुधा एवं एल एस एम के वैज्ञानिक प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। सभी वक्ताओं द्वारा वैज्ञानिक तकनीकी अपनाकर कीटपालन, करने एवं सह उत्पाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि श्री विनोद जी द्वारा तसर कीटपालन से ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को जुड़कर लाभ लेने की अपील की गई । डॉ हरेन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।