क्राइम जर्नलिस्ट / सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी तहसील के 11 लेखपालों का तबादला, सोनभद्र में कुल 24 लेखपालों का स्थानांतरण।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार – जनपद के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सोमवार को 24 लेखपालों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार दुद्धी तहसील के 11 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है, जबकि अन्य तहसीलों के कई लेखपालों को दुद्धी में तैनात किया गया है।
आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि ये स्थानांतरण प्रशासनिक आधार तथा निजी अनुरोधों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। सभी स्थानांतरित लेखपालों को तुरंत प्रभाव से अपने वर्तमान पदों से कार्यभार छोड़कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिस्थानी अधिकारी के आगमन की प्रतीक्षा नहीं की जाएगी और अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
स्थानांतरण सूची के अनुसार पंकज कुमार चौबे दुद्धी से ओबरा (प्रशासनिक आधार),दुर्गेश पाण्डेय दुद्धी से राबर्ट्सगंज (निजी अनुरोध),
सुरेश सिंह राबर्ट्सगंज से घोरावल (प्रशासनिक आधार),मनोज कुमार राबर्ट्सगंज से ओबरा (प्रशासनिक आधार),शनि कुमार शर्मा घोरावल से ओबरा (निजी अनुरोध),रमेश मिश्र दुद्धी से ओबरा (प्रशासनिक आधार),साजिद खान राबर्ट्सगंज से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),
इंदुशेखर त्रिपाठी घोरावल से ओबरा (प्रशासनिक आधार),उपेन्द्र गिरी घोरावल से ओबरा (प्रशासनिक आधार),अनीता गुप्ता राबर्ट्सगंज से ओबरा (प्रशासनिक आधार),प्रशान्त कुमार गुप्ता ओबरा से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),सन्तोष कुमार सिंह दुद्धी से राबर्ट्सगंज (प्रशासनिक आधार),नेहा कुमारी दुद्धी से राबर्ट्सगंज (निजी अनुरोध),राकेश कुमार दुद्धी से घोरावल (प्रशासनिक आधार),धीरज पटेल दुद्धी से घोरावल (प्रशासनिक आधार),चंद्रशेखर दुद्धी से घोरावल (प्रशासनिक आधार),अशोक जायसवाल दुद्धी से घोरावल (प्रशासनिक आधार),सत्य प्रकाश दूबे ओबरा से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),बबलू ओबरा से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),सर्वजीत मिश्रा घोरावल से ओबरा (प्रशासनिक आधार),उत्कर्ष श्रीवास्तव घोरावल से ओबरा (प्रशासनिक आधार),अमित शुक्ला घोरावल से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),विनय कुमार सिंह दुद्धी से राबर्ट्सगंज (प्रशासनिक आधार) और संतोष कुमार को दुद्धी से राबर्ट्सगंज (प्रशासनिक आधार)किया गया है ।
जिला प्रशासन के अनुसार यह कदम सेवा की दक्षता, आवश्यकतानुसार कर्मचारी संतुलन और कार्यक्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप उठाया गया है। स्थानीय तहसील स्तर पर राजस्व सेवाओं के सुचारु संचालन को बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि भविष्य में भी नियमित समीक्षा के आधार पर और स्थानांतरण किए जा सकते हैं।
