क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान


दुद्धी में अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नवी, निकाला गया भव्य जुलूस।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। कस्बे में आज बुधवार को ईद मिलादुन्नवी का त्योहार अत्यंत अकीदत, एहतराम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब के यौम ए पैदाइश की खुशी में इमाम हजरत मिल्लत नसीरे की अगवाई में एक भव्य जुलूस निकाला गया।
जुलूस का शुभारंभ मकतब जब्बारियां ईदगाह से हुआ, जो बस स्टैंड और अमवार मोड़ होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जामा मस्जिद पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौलानाओं ने हुजूर ए अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत और उनके जीवन के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ विनय प्रभाकर साहनी और कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल व पीएसी के जवानों के साथ जुलूस के दौरान लगातार चक्रमण करते रहे। अधिकारियों की पैनी नजर और मुस्तैदी के चलते पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
जुलूस में केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष मुजीब खान, सचिव मैनुद्दीन खलीफा, जामा मस्जिद के सदर कल्लन खान, तालिब खान, कलीमुल्लाह खान, राजा खान, रिजवान खान, जुबेर आलम, इमाम साहब, टुन्नू खान, इब्राहिम खान, लाला बाबू, राफे खां, नज्जू खान, शाहिद, मेराज, मुख्तार अंसारी, अहमद अली, निजामुद्दीन, रफी खां, फिरोज खलीफा, रौशन अली, महबूब खान और मन्नू खान समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे ।
