क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक -सेराज खान

1,12000 वृक्षा रोपड़ कर वन महोत्सव मनाई गई,वर्षा और ऑक्सीजन देती हैं वृक्ष-रेंजर सरिता सरोज।
रेंजर सरिता सरोज ने लोगों को बताई कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं।
दुद्धी/सोनभद्र।जुलाई के प्रथम सप्ताह में मनाए जाने वाले वन महोत्सव के तहत बघाड़ू रेंज की वन अधिकारी सरिता गौतम और उनके महकमे के नेतृत्व में टेढ़ा, निमियाडीह, बघाड़ू टूरीडीह, और रानू गांव में एक भव्य वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन किया गया।

बघाडु रेंज के वन रेंज अधिकारी रेंजर सरिता गौतम ने लोगों को बताया कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करेगा। आप सभी से आग्रह है कि वृक्षारोपण महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लें, कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी देखभाल का संकल्प भी लें। आइए, जनभागीदारी से हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।
रेंजर साहिबा सरिता गौतम ने यह भी बताई कि इस बार 1 लाख 12 हजार पौधा वृक्षारोपण किया गया हैं,वृक्षारोपण महायज्ञ को केवल सरकारी कार्यक्रम न रहने दें, बल्कि इसे जन-जन का अभियान बनाएँ। प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, उसकी नियमित देखभाल करे और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करे,हमारा आज का छोटा-सा प्रयास कल एक हरित, समृद्ध और पर्यावरण-सुरक्षित भारत की नींव बनेगा,आइए, प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उन्हें जीवित रखने का संकल्प लें।”

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है।

बघाड़ू रेंज में प्रकृति का महायज्ञ जुलाई के प्रथम सप्ताह वन महोत्सव के तहत बघाड़ू वन रेंज अधिकारी सरिता गौतम और उनके महकमें के नेतृत्व में बघाड़ू, टेढ़ा, निमियाडी, रन्नू और तुरीडीह गांव में स्थानीय लोगों और वन विभाग ने मिलकर व्यापक स्तर पर पेड़ लगाए। ग्रामीणों को अपने प्रिय जनों के नाम भी एक पेड़ लगाने को प्रेरित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि पेड़ हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन देते हैं जल संरक्षण करते हैं और मिट्टी का कटाव होते हैं सभी ग्रामीणों ने शपथ ली कि वह न केवल नए पौधे लगाएंगे बल्कि उनकी उचित देखभाल भी करेंगे।

क्षेत्र की वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों और स्थानीय सकूली बच्चों ने इस महायज्ञ में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बदलते जलवायु और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है। गांव में ग्राम समाज की भूमि और वन विभाग के वन भूमि पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
