क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

वृद्धाश्रम में मनाया गया 12वीं सालगिरह।
रेणुकूट, सोनभद्र। 06 जून 2026 रेणुकूट निवासी श्री मनीष मालवीया एवं उनकी धर्मपत्नी श्री मति निधि मालवीया के 12वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर परख वृद्धाश्रम (दुद्धी) में उपस्थित सभी वृद्धजनों के साथ मिलकर एवं केक काटकर अपनी 12वीं सालगिरह मनाया।
सभी वृद्धजनों को केक, मिठाई खिला कर एवं अपनी तरफ से भोजन बनवा कर भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही साथ वृद्धजनों के मांग पर सभी वृद्धजनों को चप्पल पहना कर उन्हें खुश किया।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने श्री मनीष मालवीया एवं श्री मति निधि मालवीया को हृदय की गहराइयों से दिल खोल कर भूरी भूरी प्रशंसा किया एवं आशीर्वाद दिया। जिससे मालवीया दंपति बहुत भावुक हुए एवं उन्होंने कहा की अब से वो हर सालगिरह पर ऐसे ही असहायों के बीच आकर उनकी सेवा कर के दुआ और आशीर्वाद जरूर लेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही समाज की असली पूंजी है एवं उनकी सेवा से मिलने वाली दुआ ही सबसे बड़ी पूजा है। वहीं परख वृद्धाश्रम संचालिका श्री मति सविता सिंह ने बताया कि इन निराश्रित बुजुर्गों के बीच जब भी कोई इस तरह का कार्यक्रम करता है तो सभी वृद्ध झूम उठते हैं एवं उन्होंने सभी लोगों को संदेश दिया कि जब भी किसी के घर जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अपनों के पुण्यतिथि पर समाज को आगे बढ़कर ऐसे असहायों की बीच आकर ऐसे कार्यकम करने चाहिए इससे इन लोगों की खुशी दोगुनी हो जाती है एवं भरपूर आशीर्वाद एवं दुआ भी मिलती है।
