क्राइम जर्नलिस्ट /सम्पादक – सेराज खान

गांव में पशुओं का चारा बनाने के दौरान महिला को विषैले जंतु ने काटा,मौत
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार –कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पशुओं का चारा बनाने के लिए मक्का की फसल के डंठल (डांटी) के रखे गए बोझ से औजार निकालते समय एक महिला को अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीडर गांव निवासी नागेन्द्र पटेल की 37 वर्षीय पत्नी अनीता देवी रविवार सुबह करीब 6 बजे पशुओं को खिलाने के लिए मक्का की फसल के डांटी से बने बोझ की कुट्टी करने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान वह बोझ में फंसे हुए हसुआ (औजार) को बाहर निकाल रही थीं। तभी उसी बोझ के अंदर छिपे किसी अज्ञात विषैले जंतु ने उनके बाएं हाथ में काट लिया।
थोड़ी देर अंतर्गत स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए अनीता देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
परिजनों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य प्रतीत हुई, जिसके चलते परिजन उन्हें वापस घर ले आए। लेकिन कुछ ही देर बाद घर पर महिला की तबीयत अचानक तेजी से बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजन घबरा गए और उन्हें दोबारा लेकर तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुँचे, जहाँ इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई।सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
