Crime journalist/सम्पादक – सेराज खान

रेनुकूट संवाददाता-नसीम अहमद

बिड़ला कार्बन ने 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को दी स्कॉलरशिप, शैक्षिक सामग्री देकर किया प्रोत्साहित।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित विकास भवन में शनिवार को बिड़ला कार्बन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप एवं शैक्षिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
बिड़ला कार्बन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत यूनिट हेड शिवशंकर सिंह एवं मानव संसाधन प्रमुख जीवन सिंह बोरा के दिशा-निर्देशन में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं, अभिभावकों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए स्टील के कंटेनर भी वितरित किए गए। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, अभिभावक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। बिड़ला कार्बन की इस पहल को जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।