पूर्व मंत्री जंगबहादुर सिंह के केस में सफाई साक्ष्य पेश

Crime journalist (सम्पादक -सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

पूर्व मंत्री जंगबहादुर सिंह के केस में सफाई साक्ष्य पेश!

राजकुमार यादव हत्याकांड से जुड़ा 25 साल पुराना मामला!

सुल्तानपुर – एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य आरोपियो के खिलाफ चल रहे 25 साल पुराने हत्या के मामले मे आरोपियो को सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए मंगलवार का दिन तय किया गया था। मामले में आरोपियो की तरफ से सफाई साक्षी राम मिलन यादव को पेश किया गया,जिनकी गवाही पूरी हुई। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने शेष सफाई साक्ष्य पर सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तारीख तय किया है।
अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाने के पूरेमतऊ गौरा गांव के रहने वादी मुकदमा शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल साल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने मामले में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह,राम विलास तिवारी,सह आरोपी अशोक कुमार शुक्ल व विजय कुमार को नामजद किया था। मामले में चार्जशीटेड आरोपियो के खिलाफ हत्या सहित अन्य गम्भीर धाराओं मे स्पेशल कोर्ट में विचारण चल रहा है। मामले में सफाई साक्ष्य की कार्यवाही कई तिथियों से लम्बित चल रही है।