एक और ‘मुस्कान’ से डरा पति, पुलिस से लगाई गुहार

Crime journalist (सम्पादक-सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

एक और ‘मुस्कान’ से डरा पति, पुलिस से लगाई गुहार!

प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का दावा, पूछताछ कर रही पुलिस!

सुलतानपुर – जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का एक मामला सोमवार को चर्चा का विषय बना रहा। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का दावा करते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सूचना पर पहुंची डायल-112 दोनों को शिवगढ़ थाने ले गई। पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब 17 वर्ष पहले मुस्कान से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि रविवार रात उसने अपनी पत्नी को गांव निवासी एक युवक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पति ने अपने प्रार्थना-पत्र में कहा है कि उसकी पत्नी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती और वह भी उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। पति ने यह भी आशंका जताई है कि यदि उसकी पत्नी दोबारा घर लौटती है तो उसके या उसके दोनों बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। फिलहाल शिवगढ़ पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।