तीन ग्राम पंचायतों में खुली बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची ग्रामीणों ने अनुमोदित की

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

तीन ग्राम पंचायतों में खुली बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची ग्रामीणों ने अनुमोदित की।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत तैयार की गई पात्र लाभार्थियों की सूची के अनुमोदन के लिए गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित की गईं। ग्राम पंचायत बघाडू, दिघुल और निमियाडीह में आयोजित इन बैठकों में ग्रामीणों की मौजूदगी में सूचियाँ पढ़कर सुनाई गईं और सर्वसम्मति से अनुमोदित की गईं।

एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में छूट गया हो या किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे नियमानुसार संशोधित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जा रही है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके। खुली बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि वास्तविक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
इस मौके पर ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी, जगत नारायण, फकरुद्दीन अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। खुली बैठकों में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।