दुद्धी में मोहर्रम शांति‑सौहार्द से मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई,ताजिया की ऊँचाई 10 फीट तक निर्धारित

क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान

दुद्धी में मोहर्रम शांति‑सौहार्द से मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई,ताजिया की ऊँचाई 10 फीट तक निर्धारित।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। आगामी मोहर्रम पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बृहस्पतिवार की शाम महिला थाना परिसर में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीओ राजेश कुमार राय,कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह वो कस्बा इंचार्ज अमित कुमार मौजूद रहें।शांति समिति की बैठक में धर्मगुरु, ताजियादार व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया गया।

प्रशासन ने बैठक में ताजिया की अधिकतम ऊँचाई 10 फीट तक सीमित करने और नई परंपराओं को अपनाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। केवल पूर्व निर्धारित कर्बला स्थलों पर ही ताजिया की मिट्टी दफन की अनुमति रहेगी। किसी भी जुलूस में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूसों में डीजे व अन्य ध्वनि उपकरणों को निर्धारित ध्वनि स्तर में ही चलाने का आदेश भी दिया गया और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि सीमा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की गई। साथ ही प्रशासन ने सोशल मीडिया पर निगरानी तेज करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का ऐलान किया।
बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने ताजिया मार्ग पर पेड़ की टहनियों व विद्युत तारों से संभावित बाधा पर चिंता जताई। प्रशासन ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को समय रहते इन बाधाओं को दूर करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सुरक्षा व व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
प्रतिनिधियों द्वारा जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू रखने की मांग पर प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जुलूस के समय बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं की जाएगी। सुरक्षा, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व यातायात प्रबंधन के समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा की सूचना मिलने पर तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
बैठक में एसएसआई संजय सिंह, एसआई अमित कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,केंद्रीय अखाड़ा समिति अध्यक्ष मुजीब खान ,सदर कल्लन खान, तालीब अली, सैफुल्लाह एडवोकेट, कलीमुल्ला खां,आशिफ खां,जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, पंकज जायसवाल, सुरेंद्र अग्रहरि, आरिफ खान, रहीमुद्दीन अंसारी व जोखन खलीफा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।