प्रेस क्लब दुद्धी द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर भव्य समारोह, पत्रकारों का सम्मान

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

प्रेस क्लब दुद्धी द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर भव्य समारोह, पत्रकारों का सम्मान।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –शनिवार को प्रेस क्लब दुद्धी के तत्वाधान में कस्बा स्थित होटल अथर्व में हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक व चेरों जनजाति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम चेरो, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने की और संचालन जगतनारायण विश्वकर्मा ने किया।हरिराम चेरो ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सजग प्रहरी हैं। उन्होंने हिन्दी पत्रकारिता के दो शताब्दियों के गौरवशाली इतिहास, साहित्य की भूमिका और पत्रकारों के योगदान की प्रशंसा की।

चेरो ने कहा कि पत्रकार सरकार की गलत नीतियों और कार्यों पर लेखन कर आईना दिखाते हैं, वहीं सकारात्मक लेखन से सरकार को बुलंदियों तक पहुंचाने में भी मदद करते हैं। उन्होंने पत्रकारों से एकजुटता और निष्पक्षता बनाए रखने का आह्वान किया।डॉ. रामजीत यादव ने हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास पर विशद जानकारी दी और बताया कि 30 मई 1826 को जुगल किशोर शुक्ल द्वारा कोलकाता में प्रकाशित “उदंत मार्तंड” हिन्दी का पहला समाचार-पत्र था। डॉ. यादव ने 19वीं सदी के समाज-सुधारकों और साहित्यकारों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हीं के योगदान से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई और हिन्दी साहित्य को मजबूती मिली।समारोह में कई वक्ताओं ने समकालीन चुनौतियों पर चिंता जताई और सुझाव दिए । बनवासी सेवा आश्रम की डॉ सुभा प्रेम ने कहा कि दुद्धी में हो रहे अंधाधुंध औद्योगीकरण ने पर्यावरण को गंभीर खतरे में डाल दिया है ।कहां की पत्रकारों का दायित्व है कि वे पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का मार्ग अपनाएं। सिविल बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट ने कहा पत्रकारिता आज बड़ी चुनौती हो गई है उसे चुनौती के भी पत्रकारों को सजकता से काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में आपकी दौर में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। पत्रकारों से निर्भीक और जागरूक होकर निष्पक्ष समाचारों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील किया है।
डॉ. लवकुश प्रजापति ने पत्रकारिता को एक अंदरूनी आंदोलन बताया और कहा कि सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता चाहिए। पत्रकार अपने लेखन के माध्यम से आम जनता को हर तरह की जानकारियां प्रेषित करते हैं जो एक जोखिम भरा है।
वरिष्ठ पत्रकार ख्वाजा खान व सुरेंद्र अग्रहरि ने आपसी मतभेद भूलकर निष्पक्ष एवं शुद्ध समाचार संकलन पर जोर दिया।पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि निष्पक्ष लेखन से सरकारों में पारदर्शिता और जवाबदेही लाई जा सकती है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रविंद्र जायसवाल ने स्थानीय माफियाओं, गुटबाजी और भ्रष्टाचार पर लेखन द्वारा वार करने का आग्रह किया।अधिवक्ता रामपाल जौहरी ने हिन्दी व ब्रजभाषा में शुरुआती प्रकाशनों और लेखन की शुद्धता का महत्व रेखांकित किया।प्रेस क्लब ने समारोह में भाग लेने वाले अतिथियों समाजसेवियों का अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर स्वागत किया।इसके अलावा दुद्धी तहसील के पत्रकारों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अमरनाथ जायसवाल,दुद्धी बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडे,अजीत पांडे, चंद्रशेखर पांडे, अरुण पांडे, प्रमोद कुमार, देवेश मोहन, जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी, प्रभात कुमार,विष्णु अग्रहरि,मदन तिवारी, भीम जायसवाल,जितेंद्र अग्रहरि ,शमीम अंसारी ,अशोक दुबे, राफे खा, सेराज खा, राजीव मिश्रा, नीतीश कुमार, समर जायसवाल, विनोद कुमार,राकेश कन्नौजिया, विवेक सिंह ,नितेश कुमार सहित सैकड़ों पत्रकार और स्थानीय प्रशासन व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन हिन्दी पत्रकारिता की विरासत और भविष्य को संजोने तथा एकजुट होकर काम करने के संकल्प के साथ हुआ।