क्राइम जर्नलिस्ट/ सम्पादक – सेराज खान

*डुमरडीहा में15 दिनो से जली ट्रांसफार्मर विभाग मौन,बड़ी आंदोलन की चेतावनी।
*श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से पहले बिजली संकट, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; अजय यादव ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी*
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।स्थानीय तहसील क्षेत्र के लिलासी मार्ग स्थित शिव मंदिर डुमरडिहा का विद्युत ट्रांसफॉर्मर पिछले करीब 15 दिनों से जला पड़ा है लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक ट्रांसफॉर्मर बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय उदासीनता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से विद्युत व्यवस्था प्रभावित है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि शिव मंदिर डुमरडिहा के प्रांगण में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। लेकिन बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण आयोजन को लेकर लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विभागीय लापरवाही से लोगों में बढ़ रहा आक्रोश*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर जले हुए करीब 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान कराने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के समय सैकड़ों लोगों की आवाजाही होगी, ऐसे में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला तो होगा बड़ा आंदोलन : अजय यादव
समाजवादी पार्टी छात्रसभा के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ने बिजली विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिन से ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी अब तक इसकी सुधि लेने नहीं पहुंचे हैं।
वहीं ग्रामीण दीपक साहनी ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया और विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्युत विभाग की होगी।
उन्होंने विभाग से मांग की कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदला जाए और विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाए।
अब देखना यह है कि 15 दिन से जले ट्रांसफॉर्मर की सुधि बिजली विभाग कब लेती है या फिर ग्रामीणों को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
वही इस प्रकरण में बिजली विभाग से वार्ता किया गया तो बताया गया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना अग्रेषित कर दी गई हैं जल्द से जल्द आते ही ट्रांसफार्मर लग जाएगी।
