Crime journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर -आकृति अग्रहरि
जिला जज ने 31 न्यायिक कर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल!
सुलतानपुर – जिला न्यायाधीश सुनील कुमार ने फैमिली कोर्ट व जिला न्यायालय में लम्बे समय से एक ही स्थान पर तैनात रहे 31 कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जिला जज का यह कार्यक्षेत्र परिवर्तन संबंधी आदेश सोमवार को सामने आया। जिसके मुताबिक केंद्रीय नाजिर रहे शिवकुमार को प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। वहीं सीजेएम कोर्ट पर तैनात रहे रत्नेश कुमार भार्गव को केंद्रीय नाजिर पद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं एडीजे प्रथम कोर्ट पर तैनात रहे महेश मिश्रा को सीजेएम कोर्ट के अहलमद पद पर तैनात किया गया है। वहीं न्यायिक कर्मी जलीश अहमद को एडीजे प्रथम कोर्ट पर अहलमद, शुभम प्रताप सिंह को एडीजे पंचम कोर्ट पर अहलमद,अमीन कमिश्नर रहे दामोदर सिंह को कोर्ट नम्बर-15 पर रीडर,शशांक मणि पांडेय को अमीन कमिश्नर पद पर, आदर्श कुमार गौतम को कोर्ट नम्बर-38 पर अहलमद,अमीन कमिश्नर रहे सौरभ सिंह को कोर्ट नम्बर-26 पर मुंसरिम/रीडर, विनोद कुमार सिंह को अमीन कमिश्नर पद पर, फैमिली कोर्ट में तैनात रहे राजेश कुमार कनौजिया को कोर्ट नम्बर-19 के मुंसरिम/रीडर पद पर, आबिद हुसैन को फैमिली कोर्ट प्रथम में मुंसरिम/रीडर पद पर,अनूप कुमार सरोज को मुसाफिरखाना कोर्ट में रीडर पद पर, फैमिली कोर्ट पर तैनात रहे अंबरीश द्विवेदी को एडीजे-12 कोर्ट के अहलमद पद पर, संतोष कुमार यादव को प्रधान न्यायाधीश कोर्ट पर अहलमद पद पर,फैमिली कोर्ट पर तैनात रहे कृष्णकांत मालवीय को एडीजे द्वितीय कोर्ट पर मुंसरिम/रीडर, रामराज को प्रधान न्यायाधीश कोर्ट पर मुंसरिम/रीडर,
,फैमिली कोर्ट में तैनात रहे जयशंकर मिश्रा को एडीजे द्वितीय कोर्ट के अहलमद पद पर, मीना यादव को एडीजे पंचम कोर्ट के मुंसरिम/रीडर पद पर, सिद्धार्थ पाठक को एडीजे तृतीय के मुंसरिम/रीडर पद पर, अमरेश कुमार यादव को कोर्ट नम्बर-15 मुंसरिम/रीडर पद पर, प्रशासनिक कार्यालय में तैनात रहे अनिल कुमार मिश्र को कोर्ट नम्बर-25 में सूट-क्लर्क पद पर, आनंद सिंह को प्रशासनिक कार्यालय में डिस्पैच क्लर्क पद पर, अमीन कमिश्नर रहे ओमप्रकाश सिंह को एडीजे चतुर्थ कोर्ट के मुंसरिम/रीडर पद पर, रोहित नायक को फैमिली कोर्ट तृतीय कोर्ट के मुंसरिम/रीडर पद पर, कादीपुर में तैनात रहे अजय कुमार को अमीन कमिश्नर पद पर, धर्मेंद्र कुमार को कादीपुर कोर्ट में क्लर्क पद पर, फैमिली कोर्ट में तैनात रहे शाश्वत सिंह को सहायक अभिलेखागार पद पर, अजय कुमार सिंह को फैमिली कोर्ट प्रथम के अहलमद पद पर, श्वेता शुक्ला को अभिलेखागार कार्यालय में एआरके पद पर एवं फैमिली कोर्ट में तैनात रहे कृष्ण कुमार मिश्रा को एडीजे चतुर्थ के अहलमद पद पर नई जिम्मेदारी मिली है।
