क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

कर्री गांव में सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलालझरिया के कर्री टोला निवासी महेश कुमार यादव पुत्र स्व. लालचंद यादव को शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे खेत की मेड़ पर चलते समय जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां रात 10:25 बजे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु शनिवार सुबह लगभग 5 बजे जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया ।
