क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान


दुद्धी में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निकली हर घर तिरंगा यात्रा
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज बुधवार को कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निकली इस रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ सुबह लगभग 11 बजे ब्लॉक परिसर से हुआ। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए प्रतिभागियों का जुलूस ब्लॉक परिसर से निकलकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। पूरे नगर भ्रमण के पश्चात जुलूस पुनः ब्लॉक परिसर पहुँचकर संपन्न हुआ।
यात्रा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव तथा युवा कल्याण विभाग से धर्मेंद्र कुमार समेत ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधानों, पीआरडी जवानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
