Crime journalist (सम्पादक-सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर- आकृति अग्रहरि
सराफा डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में अभियोजन बहस पूरी!
कोर्ट ने बचाव पक्ष की बहस के लिए तय की अगली तारीख!
सुल्तानपुर – सराफा व्यवसायी के ज्वेलरी शोरूम से हुई करोड़ो के आभूषण की डकैती से जुड़े गैंगस्टर के मुकदमे में फाइनल बहस के लिए मंगलवार की तारीख नियत रही। मामले में विशेष लोक अभियोजक अल्का सिंह ने अभियोजन पक्ष से अपनी बहस पूरी कर दिया है। वहीं स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने बचाव पक्ष की बहस के लिए सात अगस्त की तारीख तय किया है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर के रहने वाले आरोपी बिपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह,त्रिभुवन कोरी,पुष्पेंद्र सिंह,विनय शुक्ला, अरविंद यादव,दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह,अजय यादव, अंकित यादव,अरबाज,फुरकान के खिलाफ कोतवाली नगर के तत्कालीन थाना प्रभारी ने पहली मई साल 2025 को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियो के खिलाफ आरोप-पत्र पेश किया गया है और लगातार तेजी से ट्रायल चल रहा है। मामले में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है,जबकि बचाव पक्ष की बहस होनी शेष है।
