क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

वरिष्ठ अधिवक्ता की धर्म पत्नी का निधन, बार एसोशिएशन ने शोक सभा कर न्यायिक कार्य रद्द किए।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।कस्बा रामनगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह की धर्मपत्नी राधिका देवी (66) का रविवार रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका दाह-संस्कार वाराणसी में ही संपन्न कराया गया।सूचना मिलते ही सोमवार को दुद्धी के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। संयुक्त बार एसोशिएशन के सदस्यों ने कचहरी खुलने के बाद शोक सभा का आयोजन किया और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में उपस्थित वकीलों ने राधिका देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।शोक के कारण आज सोमवार को संबंधित अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत रहे ।
शोक सभा में सिविल बार संघ के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, प्रेमचंद यादव, दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, आनंद कुमार, प्रभु सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार गुप्ता, कैलाश कुमार गुप्ता, कृपाशंकर कुशवाहा, रविंद्र कुमार यादव, आशीष गुप्ता, अभिनव जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वकील उपस्थित रहे।
