शराब के नशे में चूहे मारने की दवा पीने से युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

शराब के नशे में चूहे मारने की दवा पीने से युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।कोतवाली क्षेत्र के बीड़र निवासी विशाल (18) पुत्र सुरेश, सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कथित तौर पर शराब के नशे में दो पैकेट चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया।
परिजन और ग्रामीणों की मदद से युवक को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक ने नशे की हालत में यह कदम उठाया था।