सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर घायल,रेफर

क्राइम जर्नलिस्ट/ सम्पादक – सेराज खान

सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर घायल,रेफर।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –भट्टी मोड़ से झारो जाते समय तेज रफ्तार में अनियंत्रित बाइक के बिजली के पोल से टकराने से एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा भट्टी मोड़ के पास दोपहर करीब दो बजे की घटना बताई गई ।

मृतक गुड्डू बच्चन (22), पुत्र शिव कुमार, निवासी झारो अपने साथी कृष्ण कुमार (26) पुत्र मिथिलेश के साथ बाइक पर सवार होकर झारो की ओर जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के पोल से जा टकराई।
इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुड्डू बच्चन को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्ण कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
गुड्डू बच्चन की शादी 28 अप्रैल को दीघुल में हुई थी। उनकी अकस्मात मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।