यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काट मरीजों में किया गया फल वितरण

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काट कर मरीजों में किया गया फल वितरण।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने स्थानीय नगर के डीसीएफ कॉलोनी में आलम निवास पर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इसके उपरांत दुद्धी सीएचसी में भर्ती हुए मरीजों में फल वितरण किया गया।

समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने कहा आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्तागढ़ जन्मदिन मनाकर मरीजों में खाने पीने की सामग्री सहित फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट भी किया समाजवादी पार्टी के म्योरपुर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष विधान सभा महासचिव दुद्धी प्रेमचंद यादव ने कहा माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के सिपाहियों रक्तवीरो ने रक्तदान किया।

प्रोग्राम के बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया किया गया।

मौके पर कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम,प्रेम चंद यादव,मुजीब खान,अविनाश यादव,वकालत खान,कलामुद्दीन सिद्दीकी,हरिहर यादव,बुंदेल चौबे,राजू शर्मा, मोहम्मद सलीम अंसारी,मुनीर अंसारी,सूर्यमणि यादव,संजय यादव,रामचंद्र,राकेश अग्रहरि,,अजय यादव, सुधीस्ट,मुन्ना सोनी,सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।