संगठन सर्वोपरि : बूथ सशक्तिकरण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ अपना दल (एस) की मासिक बैठक सम्पन्न

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

*संगठन सर्वोपरि : बूथ सशक्तिकरण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ अपना दल (एस) की मासिक बैठक सम्पन्न।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार – अपना दल (एस)विधानसभा दुद्धी (403) की मासिक बैठक उत्सव वाटिका, कचहरी रोड, दुद्धी में विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राकेश यादव (राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा प्रभारी) रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश तरंग (जिला महासचिव एवं विधानसभा सहप्रभारी) तथा हरि प्रसाद सलबंधी उपस्थित रहे*।

*अपने संबोधन में राकेश यादव ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से निर्मित होती है। प्रत्येक बूथ, सेक्टर एवं जोन को सशक्त और सक्रिय बनाना ही वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क अभियान को और गति देने का आह्वान किया।*

*मुकेश तरंग ने कहा कि अनुशासित एवं सक्रिय संगठन ही जनता का विश्वास अर्जित करता है। प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करें।*
*बैठक की अध्यक्षता करते हुए निरंजन जायसवाल ने कहा कि “संगठन का सम्मान ही कार्यकर्ता का सम्मान है। जब प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को संगठन के प्रति जवाबदेह मानकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करेगा, तब संगठन स्वतः मजबूत होगा और जनता का विश्वास भी निरंतर बढ़ेगा। हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विश्वास के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक पहुँचना है।”*

*दिनांक 2.07.0026 को लखनऊ में आयोजित” जन स्वाभिमान दिवस” कार्यक्रम में दुद्धी विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में लखनऊ पहुँचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।*
*इस अवसर पर यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय मंत्री दीदी अनुप्रिया पटेल जी को दुद्धी विधानसभा की ओर से आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक तीर-धनुष एवं पारंपरिक आदिवासी टोपी भेंट किया गया, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक अस्मिता एवं गौरव का प्रतीक है।*

बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष अमर सिंह खरवार, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद हसनैन, विधानसभा महासचिव रमेश कुमार गुड्डू, जोन अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, जोन उपाध्यक्ष रमेश पासवान, रवि कुमार गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, सोहर लाल आयाम, भगवान दास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।