फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायालय में भेजा

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायालय में भेजा

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बभनी पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकदमा संख्या 118/2026 में वांछित आरोपी राजू भारती, 26 वर्ष, पुत्र सुरेश कुमार, निवासी ग्राम मनरूटोला, थाना बभनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार तड़के लगभग 4:25 बजे बभनी तिराहे के पास से उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णानन्द सिंह, कांस्टेबल सुरेश कुमार और आरक्षी सुमित शुक्ला शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।