क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

महीनों से खराब हैंड पंप न बनने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को विवश।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।विकास खंड क्षेत्र के दिघुल ग्राम स्थित मदरसे के आसपास के कई ग्रामीण शुद्ध पेय जल से विगत कई महीनों से वंचित है।वार्ड 14 स्थित लगा सरकारी हैंडपम्प विगत कई माह से दूषित जल दे रहा जो मुख्य मार्ग से करीब दो फीट डाउन होने और चारों तरफ घास जमने से ग्रामीण किसी तरह हेंडपंप से पानी निकाल पाते है और मजबूरी में पीने को विवश है।ग्रामीण मनोज केशरी ,इकबाल अंसारी,मुख्तार,रवि शंकर,,राजेश यादव,अमानत विजय जायसवाल आदि ने बताया कि लालकेश्वर के घर के पास लगा सरकारी हैंडपंप को ऊंचा करने या रिबोर के लिए ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया लेकिन अभी तक उनके द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया।वही हर घर नल योजना के तहत लगे पानी की नल से भी पानी नहीं आता विगत छह माह पूर्व गांव के लगे नल से पानी एक से दो दिन आया था इसके बाद से पानी कभी नहीं आता।शुद्ध पेय जल के लिए न सरकारी हेंड पम्प सही है ना ही हर घर नल योजना के तहत पानी आ रही है ऐसी स्थिति में बहुत दिक्कत हो रही है।जबकि जल सारथी पोर्टल पर गांव के कुल 1045 घरों में से 836 घरों में करीब 80 फीसदी नियमित जलापूर्ति की जा रही है दर्ज है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और बया कर रही है।
