क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

महिला को करैत सांप ने काटा, हैंडपम्प मरम्मत के दौरान घटना,सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। स्थानीय थाना क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में सोमवार सुबह हैंडपम्प की मरम्मत के दौरान समरसेबल निकालते समय करैत सांप के काटने से एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार की 27 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी सुबह करीब 8 बजे घर के पास के हैंडपम्प की मरम्मत करा रही थीं। बताया गया कि जब हैंडपम्प से समरसेबल बाहर निकाला जा रहा था, तभी उसमें छिपा करैत सांप अचानक निकल आया और महिला के दाहिने पैर में काट लिया। काटने के बाद महिला की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।परिजन घटना के तुरंत बाद उन्हें निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। सीएचसी दुद्धी के कर्मचारियों ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है और उन्हें आवश्यक एंटीवेनम व अन्य प्राथमिक उपचार दिए जा रहे हैं।महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है ।
