दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर अनियंत्रित बोलोरो पेड़ से टकराई,दो चचेरे भाई गंभीर घायल,रेफर

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर अनियंत्रित बोलोरो पेड़ से टकराई,दो चचेरे भाई गंभीर घायल,रेफर।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली पोलवा गांव में शुक्रवार को एनएच-39 मार्ग पर भयानक सड़क हादसा हो गया। पकरी से दुद्धी की ओर आ रही न्यूज बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें चालक अदाउल्ला (20) पुत्र अमाहुल्ला निवासी उमेदोहर पकरी थाना विंढमगंज और उनके चचेरा भाई इर्शाद (35) पुत्र अबिभुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पोलवा मोड़ पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलोरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर राहगीरों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस के ईएमटी कुसुम यादव व चालक विजयलाल ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने उनकी गंभीर सिर की चोटों को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है ।