सुल्तानपुर में किशोरी का अपहरण, छेड़खानी का आरोप

Crime journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

सुल्तानपुर में किशोरी का अपहरण, छेड़खानी का आरोप!

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी का है आपराधिक इतिहास!

सुल्तानपुर – कुड़वार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि एक युवक ने उसका रास्ता रोककर यह वारदात की। आरोपी पर लड़की को डराने-धमकाने और छेड़खानी करने का भी आरोप है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 4 मई को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बेटी के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। दादूपुर के पास गांव के ही युवक अशरफ (पुत्र असलम) ने नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी रोक ली।
आरोप है कि अशरफ ने जबरन उनकी नाबालिग बेटी को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मौके से फरार हो गया। काफी खोजबीन और परिजनों के हस्तक्षेप के बाद लड़की वापस मिली, जिसके बाद उसने पूरी घटना बताई।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अक्सर परेशान करता था और उसकी बात न मानने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अशरफ आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसका पहले भी जेल जाने का रिकॉर्ड है।
कुड़वार पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।
पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।