1 min read

सुल्तानपुर-4 दिन से लावारिस हालत में रह रहे वृद्ध का पता लगाने में जुटा अंकुरण परिवार

Crime Journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

सुल्तानपुर के एमजीएस चौराहे के निकट सिंचाई विभाग कॉलोनी में 4 दिन से लावारिस हालत में रह रहे वृद्ध का पता लगाने में जुटा अंकुरण परिवार!

सुल्तानपुर – जयसिंहपुर बगिया चौराहे के आस पास के रहने वाले लोग इनका पता लगाने में सहयोग करे।

अंकुरण के युवाओं ने किया लावारिस वृद्ध के रहने और खाने की व्यवस्था!

ये बाबा जी ३ दिनों से सिंचाई कॉलोनी में पड़े है अपने घर का पता नहीं बता पा रहे ,
आज अंकुरण के युवा टीम द्वारा श्री अनुराग श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में श्री आकर्षण यादव और श्री मनमोहित सिंह जी द्वारा मौके पर पहुंच कर बाबा जी के भोजन , पानी ,खाने और रहने की व्यवस्था सिंचाई विभाग कॉलोनी में ही जे ई रवि कुमार अंचल के आवास के बरामदे में ही कर दी गई,,
संस्था के सदस्यों द्वारा जानकारी करने पर निम्नलिखित आधी अधूरी जानकारी मिल सकी!

नाम – बनवारी
पता – बगिया चौराहे के आस पास – जयसिंहपुर
कान से सुनाई नहीं देता
आँखो से कम दिखाई देता है
बेटे की मृत्यु के बाद मानसिक इस्थित ठीक नहीं किसी कागज के खोज में लगे है!
अगर इनके बारे में या इनके घर के बारे में किसी को कोई जानकारी हों तो साझा करे ताकि आप सभी के प्रयास से इन्हें इनके घर तक पहुंचा दिया जाए!