1 min read

1 करोड़ 1 लाख की लागत से टाऊन क्लब दुद्धी खेल मैदान का विकास

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

1 करोड़ 1 लाख की लागत से टाऊन क्लब दुद्धी खेल मैदान का विकास।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)टाऊन क्लब दुद्धी खेल मैदान के विकास के लिए 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से एक महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की गई है। इस परियोजना के तहत पुस्तकालय स्टडी सेंटर, बहुद्देश्यीय खेल सुविधाएं हॉल और बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा ।
पुस्तकालय स्टडी सेंटर छात्रों को अध्ययन के लिए एक आदर्श स्थान प्रदान करेगा ।
बहुद्देश्यीय खेल सुविधाएं हॉल विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
बाउंड्रीवाल के निर्माण से मैदान की सुरक्षा और सुंदरता में वृद्धि होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
इस दौरान नगरपंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस परियोजना से छात्रों और खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। परियोजना के पूरा होने पर टाउन क्लब मैदान एक आदर्श खेल और अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित होगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,देवेश मोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि और मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ,रामेश्वर राय,जितेंद्र चंद्रवंशी ,आनंद कुमार,पंकज अग्रहरि मोनू सिंह निरंजन गुप्ता राकेश आजाद, सुमित सोनी,अनु सोनू खान धीरज जायसवाल शाहिद अहमद सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।