1 min read

दुद्धी की राजनंदिनी को राष्ट्रीय महिला आयोग के 34वें स्थापना दिवस पर ‘शक्ति फेलोशिप’ सम्मान

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी की राजनंदिनी को राष्ट्रीय महिला आयोग के 34वें स्थापना दिवस पर ‘शक्ति फेलोशिप’ सम्मान।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय महिला आयोग के 34वें स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में दुद्धी की होनहार बेटी राजनंदिनी को ‘शक्ति फेलोशिप’ से नवाजा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने मंच से उन्हें सम्मान प्रदान किया।
डॉ. विनय कुमार व ज्योत्सना देवी की पुत्री राजनंदिनी देशभर से चयनित मात्र 20 शोधरत बालिकाओं में शामिल हैं। इनमें से केवल दो को राष्ट्रीय मंच पर यह गौरव प्राप्त हुआ, जो सोनभद्र के लिए गर्व का विषय है। हाल ही में उनकी पुस्तक ‘वनबंधु नरेंद्र मोदी’ का भी दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में विमोचन हुआ था।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने राजनंदिनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ग्रामीण-जनजातीय क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा, शोध व आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बनेगी। पूरे सोनभद्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।