विश्व हिन्दू महासंघ ने श्री कृष्ण जन्म भूमि अतिक्रमण मुक्ति अभियान राष्ट्रीयसंत पूज्य अवैधनाथ की पुण्यतिथि 12 सितंबर से 18 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में चलेगा महाअभियान

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

विश्व हिन्दू महासंघ ने श्री कृष्ण जन्म भूमि अतिक्रमण मुक्ति अभियान राष्ट्रीयसंत पूज्य अवैधनाथ की पुण्यतिथि 12 सितंबर से 18 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में चलेगा महाअभियान।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर विजय यादव जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र व ममता सोनी जिला अध्यक्ष मातृशक्ति की संयुक्त अध्यक्षता में प्राचीन शिवाजी तालाब दुद्धी पर गौ रक्षा पीठ के राष्ट्र संत अवैद्यनाथ जी के पुण्यतिथि 12 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में वृंदावन धाम मथुरा में ” कन्हैया और नन्दी कब तक रहेंगे बंदी ” नारों के बीच ” कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति करो ” को लेकर घर घर अक्षत ,पुष्प व पत्रक के द्वारा महा अभियान चलाए जाने के महाउद्देश्य के दृष्टिगत दिनांक 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार को मुख्य अतिथि सुमन सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश व मां किरन नंदगिरी महामंडलेश्वर किन्नर प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी व प्रयाग संभाग के मार्गदर्शन में राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि 12 सितंबर को साप्ताहिक महाअभियान पर उत्तर प्रदेश एवं जनपद सोनभद्र विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारीयो की बैठक में ” न बटेंगे न कटेंगे, सनातनी है सनातनी रहेंगे और अत्याचारी शासन के काले धब्बे को हटाकर ही दम लेंगे ।” के संकल्पों के साथ कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि वह पावन धाम है जहां आज से लगभग सवा पांच हजार वर्ष पूर्व द्वापर युग में मथुरा नगरी के अत्याचारी राजा कंस के कारागार में भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की अर्ध रात्रि में भगवान श्री कृष्णा प्रकट होकर माता देवीकी व पिता वासुदेव को हथकड़ी बेड़ी से मुक्त किए थे । ज्ञात हो कि उक्त स्थल पर हिंदू पक्ष का दावा अनुसार शाही ईदगाह मस्जिद श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की जमीन पर बनी है । जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि जमीन उन्हें सन 1968 के समझौते में मिली थी। 12 सितंबर को प्रदेश के प्रत्येक जिले के जिला अधिकारी , महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति कराने विषयक पत्रक ज्ञापन जगह – जगह सौंपा जाएगा। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के राधा नन्दगिरी किन्नर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष , पूजा नंद गिरी महामंत्री काजल जिला मंत्री , कृष्णकांत द्विवेदी जिला मंत्री ,प्रेम शंकर रावत जिला प्रभारी , शिवकुमार निषाद जिला अध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ , विजेन्द्र मिश्रा जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ व राम सुभाग भारती , राजकुमार यादव , पूजा रानी ,कमला देवी , प्रभावती कनौजिया, चिंता देवी , गायत्री देवी उद्या देवी , संजू तिवारी , पूजा नंद गिरी ,काजल नंद गिरी ,चमेली नंद गिरी आदि सैकड़ो विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।