Crime journalist (सम्पादक -सेराज खान) ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
पति ने प्रेमिका के साथ पत्नी से छीने जेवरात, दबाया गला!
पीड़िता की तहरीर पर पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज!
सुल्तानपुर – इन दिनों प्रेम-प्रसंग के बाद पति की हत्या करने वाली पत्नियों की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं। कहीं प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश सामने आती है तो कहीं प्रेम के लिए रिश्तों का कत्ल कर दिया जाता है। लेकिन देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में की यह कहानी कुछ अलग है, यहां पत्नी नहीं, बल्कि पति ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की जान लेने पर उतारू हो गया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति और उसकी प्रेमिका ने उसका गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव निवासी एक महिला की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2020 में साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति के दूसरी महिलाओं से संबंध रहे। बाद में पति का अपनी मामा की बहू से सम्बंध हो गया। पति के इस कथित प्रेम संबंध की जानकारी होने के बावजूद वह अपनी दो बेटियों के भविष्य को देखते हुए घर बचाने की कोशिश करती रही। मामला 16 जुलाई की रात उस वक्त बिगड़ गया, जब आरोप के मुताबिक पति अपनी प्रेमिका को लेकर घर पहुंचा। उसने पत्नी से सारे जेवर देने को कहा। विरोध किया तो आरोप है कि पति ने उक्त महिला के मिलकर पत्नी का गला दबाना शुरू कर दिया। वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसके बेहोश होने के बाद उसके जेवर तथा करीब 10 हजार रुपये लेकर चले गए। इस पूरी घटना को दोनों बेटियों द्वारा देखे जाने की बात भी तहरीर में कही गई है। मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
