क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

बड़े इलाज में आर्थिक राहत: दुद्धी तहसील में 30 अध्यापकों को कैशलेस कार्ड,अधिकारियों ने किया शुभारंभ।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –दुद्धी तहसील सभागार में बुधवार को दुद्धी, बभनी और म्योरपुर ब्लॉकों के 30 अध्यापकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी और विशिष्ट अतिथि एसडीएम निखिल यादव ने संयुक्त रूप से किया।
ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने कहा कि यह योजना प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों तक भी पहुंचाया जाएगा। चौधरी ने कहा कि कैशलेस कार्ड से बड़े रोगों के इलाज में आए आर्थिक बोझ से परिवारों को राहत मिलेगी और कहीं भी इलाज कर करके बीमारी से राहत पा सकते हैं। शासन की योजना शिक्षा विभाग के परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत की सौगात लेकर आई है इससे उनके पूरे परिवार का इलाज हो सकेगा।
कार्यक्रम में दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉकों के प्रत्येक 10-10 अध्यापकों को कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर विवेक पांडेय, श्यामबिहारी, अवधेश कनौजिया, नीरज कनौजिया, आजम खान और मनोज जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।
