क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक -सेरज खान


नाली में फँसी गाय को नगर पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। कस्बा के वार्ड नंबर चार में सोमवार को एक भारी-भरकम गाय अचानक नाली में फँस गई। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गये। उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के समन्वय से गाय को सुरक्षित बाहर निकाले जाने का निर्देश दिया।
अध्यक्ष कमलेश मोहन और देवेश मोहन के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारी उमेश, धनश्याम, पाइप मिस्त्री अवधेश यादव सहित अन्य स्थानीय युवाओं ने मिलकर करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाली से बाहर निकाल लिया। बेसमेंट नाली गहरी होने के कारण काम में दिक्कतें आईं, परन्तु टीम ने सावधानी बरतते हुए पशु को कोई चोट पहुँचाए बिना निकालने में सफलता पाई।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष तथा कर्मियों की तत्परता की सराहना की और कहा कि समय पर सहायता मिलने से गाय की जान बच गई। नगर पंचायत प्रशासन ने आगे से नालियों पर ढक्कन व सुरक्षा प्रबंधों पर ध्यान देने तथा सम्भावित खतरे को दूर करने का आश्वासन दिया।
