रन्नू गाँव में शिक्षा मित्र पर कथित हमला, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को भेजा शिकायती पत्र

क्राइम जर्नलिस्ट/ सम्पादक – सेराज खान

रन्नू गाँव में शिक्षा मित्र पर कथित हमला, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को भेजा शिकायती पत्र।

दुद्धी/ सोनभद्र। प्रमोद कुमार।कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गाँव के शिक्षा मित्र विजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 28 मई 2026 की रात लगभग 11:30 बजे गाँव के ही कुछ लोग मिलकर उन पर जानलेवा हमला करने आए। शिकायती पत्र में कहा गया है कि आरोपितों के पास चाकू, लाठी-डंडा और भाला बलुआ जैसे हथियार थे। आरोप है कि आरोपितों ने विजय के घर में घुसकर उन्हें और उनके परिजनों को गालियाँ दीं तथा जान से मारने की धमकी दी।
शिकायती पत्र के अनुसार , रंजन पुत्र बिंदु, प्रदीप पुत्र बिंदु, ललनी देवी पत्नी बिंदु, पूनम देवी पत्नी मंजीत कुमार और आरती पत्नी रंजन ने रंजिश के चलते मिलकर हमला किया। उन्होंने विजय को जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा और उनके गले से सोने की चैन जबरन छीन ली, जिसकी कीमत लगभग 50,000 बताई गई है। घायल विजय और उनके परिवार के लोग घटना के बाद भयभीत हैं।
विजय ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी, जिसका सीडी उनके पास उपलब्ध है। जब आस-पास के लोग आवाज सुनकर मदद के लिए पहुँचे तो आरोपित मौके से भाग गए और धमकी देते हुए बोले कि इस बार तो बच गए, आगे तुम लोगों को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। विजय ने आरोप लगाया है कि आरोपितों की आपराधिक प्रवृत्ति है और वे भविष्य में और भी संगीन अपराध कर सकते हैं।
विजय ने कहा कि उन्होंने घटना के अगले दिन थाना दुद्धी दिया लेकिन प्रार्थी का कोई बात नहीं सुना गया और उक्त लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया गया जिससे उक्त लोग का मनोबल काफी बढा हुआ है तथा अभी भी जान माल की धमकी दे रहे है।
इस पर चिंता व्यक्त करते हुए विजय ने 5 जून 2026 को डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र को शिकायती पत्र भेजकर त्वरित और कड़ी कार्रवाई, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।