क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक सेराज खान

दुद्धी:ब्रेकिंग – अनियंत्रित टैक्टर ने ब्लॉक के पास दो दुकान में जा घुसी,दो गुमटी सहित दो गाड़ी क्षतिग्रस्त।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।स्थानीय नगर में आज दिन रविवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग ब्लॉक के बाउंड्री से सेट दो दुकान में अनियंत्रित होकर टैक्टर जा घुसी जिसमें दो दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही साथ खड़ी दो गाड़ियां एक स्कूटी अमरनाथ जायसवाल का एक हीरो की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया बताया कि टैक्टर की रफ्तार बहुत तेज थी साथ एक व्यक्ति की भी चोट आई हैं जिसमें घायल हो गया हैं।

सूचना प्राप्त होते ही कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर टैक्टर सहित दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जा में ले लिया हैं साथ ही टैक्टर चालक से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।