क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

रजखड़ घाटी में ड्यूटी कर वापस आते वक्त वन रक्षक की गाड़ी अनियंत्रित होकर गिरने से सिर फटा पैर फैक्चर इलाज जारी।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड घाटी पर गाड़ी से आ रहे वनरखा शंभू नाथ पटेल 55 वर्ष पिता स्व0 श्री राम जी निवासी रजखड़ वन विभाग में वनरखा के पद पर तैनात हैं।रोज की तरह वन विभाग से ड्यूटी कर शाम के वक्त वापस आते वक्त रजखड़ घाटी में गाड़ी सामने देख मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई जिसमें गाड़ी गिर गई जिससे शम्भू नाथ पटेल घायल हो गए।शम्भू सड़क हादसे में चोटिल हो गए सर में ज्यादा चोट आने से ब्लड से तरा बोर हो गए राहगीरो द्वारा तुरंत दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉ विनोद सिंह ने बताया कि सर में चोट आई हैं और दाहिना पैर पूरी तरह से फैक्चर हो चुका हैं इलाज जारी हैं।
