दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर बाइक कार की भीषण टक्कर ,बाइक सवार की मौत

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर बाइक कार की भीषण टक्कर ,बाइक सवार की मौत।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –विंढमगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-39 दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर ग्राम जोरुखाड़ के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में शोक और सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है।बताया गया कि मृतक ग्राम केवाल के सुगवामान टोला निवासी रामबली के दामाद हैं जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बस राजकुँवर क्षेत्र में रहते थे। संदीप दुद्धी से केवाल विंढमगंज की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की ज़ोरुखाड़ गांव में ब्रेजा कार से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे स्थान का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
दुर्घटना की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।