क्राइम जर्नलिस्ट / सम्पादक – सेराज खान

लोड बढ़ने से बार बार हो रही हैं फाल्ट जेई संघ विभागीय कर्मचारी चिल चिलाती धूप में सही करने में जुट हुए।
दुद्धी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित बिजली कटौती से व्यापारी व उपभोक्ता आक्रोशित
दुद्धी (सोनभद्रा)प्रमोद कुमार। स्थानीय कस्बा व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बार-बार और अनियमित रूप से बिजली कटने से व्यापारियों व आम जनता में भारी रोष है। व्यापारी दलों का आरोप है कि विद्युत आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है ।निर्धारित नियमों के अनुसार बिजली मिलनी चाहिए पर अचानक चालू व बंद होने की घटनाएँ बनी हुई हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियाँ व आम जनजीवन प्रभावित हो रहे हैं।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कमेटी दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा क्षेत्र में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा के बावजूद क्षेत्र में रोज़ाना लंबी कटौती हो रही है। जायसवाल ने बताया कि हालिया अत्यधिक गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटने से लोग बेहाल हैं और दुकानों-कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है।स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग मनमाने नियम और मैन्युअल प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है और उनकी शिकायतोँ को अनसुना कर दिया जाता है। व्यापारियों में इस अनियमितता को लेकर बढ़ती नाराज़गी है और वे जल्द ही सख्त कदम उठाने की चेतावनी दे रहे हैं।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य और कोषाध्यक्ष गणेश लाल जौहरी ने भी बिजली आपूर्ति की स्थिति पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं किया गया तो व्यापारी सांकेतिक हड़ताल समेत अन्य ठोस कदम उठा सकते हैं। दोनों पदाधिकारियों ने संबंधित बिजली विभाग व उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे बिजली आपूर्ति में सुधार करें और उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निदान करें।बिजली विभाग की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिली है। स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने कहा है कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वे आगे की रणनीति पर जल्द निर्णय लेंगे।
