क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान

केन्द्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।
सोनभद्र।केन्द्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के अन्तर्गत वैज्ञानिक डी डॉ हरेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिनांक 20/8/26 को तसर रेशम प्रशिक्षण का एकदिवसीय राजकीय रेशम फार्म मुरधवा (बेलहट्टी) में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री सम्पत खरवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का स्वागत श्री नागेन्द्र राम सहायक निदेशक रेशम सोनभद्र द्वारा किया गया। सभी कृषकों को विभागीय सहायता योजना, सहकारी समिति के कार्य, रेशम के साथ अन्य कार्यों से होने वाले आय से भी अवगत कराया गया।

वर्तमान वर्ष में लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी अवगत कराया गया। विगत 25-26 में अधिक कोया उत्पादन करने के लिए श्रीमती रजवंती देवी पत्नी रामविचार को रुपये 500 प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ हरेन्द्र यादव द्वारा चाकी कीटपालन में क्या क्या सावधानी बरती जाए, चौकी प्लॉट की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। सभी वक्ताओं द्वारा वैज्ञानिक तकनीकी अपनाकर कीटपालन, करने पर जोर दिया गया।श्री सूबेदार सहायक रेशम विकास अधिकारी मुर्ध्वा द्वारा प्रौढ़ कीटपालन, किट स्थानांतरण और औषधि के सामयिक उपयोग पर जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
