नवनियुक्त इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने संभाला पदभार, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किया नगर भ्रमण

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

नवनियुक्त इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने संभाला पदभार, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किया नगर भ्रमण।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।दुद्धी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से नवनियुक्त इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही वह ऐक्शन मोड में दिखाई दिए और पुलिस बल के साथ नगर के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त कर लिया स्थिति का जायजा
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने थाने के सहयोगियों के साथ मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) की।इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह की मुख्य प्राथमिकताएं
अपराध और अपराधियों पर अंकुश क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, नशा तस्करी और सट्टेबाज़ी जैसे अपराधों पर पूर्णतः लगाम लगाना।
महिला सुरक्षा एवं मनचलों पर नकेल: प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों और बाज़ारों के आसपास विशेष गश्त बढ़ाना ताकि महिलाएं और छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
जनसंवाद और मित्र पुलिसिंग आमजन के साथ पुलिस के बेहतर तालमेल को प्राथमिकता देना, जिससे नागरिक बिना किसी भय के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकें।
सुगम यातायात व्यवस्था शहर के मुख्य चौराहों और बाज़ारों में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाना।