दुद्धी में प्रदर्शनी मेले का भव्य उद्घाटन, झूले व बच्चों के मनोरंजन से सजा मेला क्षेत्र

क्राइम जर्नलिस्ट(संपादक-सेराज खान)

दुद्धी में प्रदर्शनी मेले का भव्य उद्घाटन, झूले व बच्चों के मनोरंजन से सजा मेला क्षेत्र।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)स्थानीय टाऊन क्लब मैदान पर बुधवार को आयोजित प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने फीता काटकर किया।मेला संचालक देवेंद्र शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मेले में विभिन्न स्टालों पर सामान, खिलौने ,पोशाक और झूले सहित बच्चों के मनोरंजन के एक से बढ़कर एक आकर्षण सामान मौजूद रहें।

सीओ राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेले का निरीक्षण किया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस मौके पर नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, दिवेश मोहन,दिलीप पांडे,पंकज अग्रहरि,सुमित सोनी शाहिद आलम,निरंजन गुप्ता,आनंद, राकेश आजाद सहित कई सभासद व अन्य लोग मौजूद रहें।