जंगल में 11 हजार वोल्ट के झटके से पेड़ से गिरे रामकैलाश, जिला अस्पताल रेफर

क्राइम जर्नलिस्ट(संपादकहीराज खान)जंगल में 11 हजार वोल्ट के झटके से पेड़ से गिरे रामकैलाश, जिला अस्पताल रेफर।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)तहसील के वन रेंज क्षेत्र रेनुकूट के मुर्धवा जंगल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।कटौली निवासी 40 वर्षीय रामकैलाश पुत्र स्व. रामप्यारे को 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के तेज करंट के झटके लगे, जिससे वे पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों के अनुसार, रामकैलाश रेनुकूट से काम करके घर लौट रहे थे। रास्ते में मुर्धवा खाड़ीपाथर जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने पियार के फल तोड़ने या लकड़ी काटने के लिए पेड़ पर चढ़ना शुरू किया। तभी पेड़ के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं।किसी तरह रामकैलाश को सड़क तक पहुंचाया गया। लोगों की मदद से टेंपो द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। सीएचसी चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि दंपति जंगल में लकड़ी लेने गए थे, जो इस घटना के पीछे का मुख्य कारण हो सकता है। स्थानीय लोगों ने जंगल क्षेत्रों में हाई टेंशन तारों की सुरक्षा पर चिंता जताई है।