5 अगस्त को निकलेगी चेहल्लुम का जुलूस आज शाम सभी चौक पर होगी फातिहा – सदर मुजीब खान

क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान

फ़ाइल फोटो परचमे इस्लाम अलम

5 अगस्त को निकलेगी चेहल्लुम का जुलूस आज शाम सभी चौक पर होगी फातिहा – सदर मुजीब खान।

दुद्धी/सोनभद्र।5 अगस्त को स्थानीय नगर सहित आस पास के क्षेत्रों से चालीसवां चेहल्लुम त्यौहार के मद्देनजर जुलूस निकाली जाएगी,इस सम्बन्ध में केंद्रीय अखाड़ा समिति के सदर मुजीब खान ने बताया कि आज मंगलवार की शाम के वक्त सभी चौकों पर हज़रत इमाम हुसैन शहीदाने कर्बलावालों की याद में दुवा खानी फातिहा होने के बाद बुद्धवार को दूसरी टाईम दुद्धी नगर में 5 बजे शाम को इस्लाम का परचम परचमे इस्लाम इस्लामिक झण्डा अलम के साथ जुलुस निकाली जाएगी।सदर मुजीब खान ने दुद्धी नगर सहित ग्रामीण अंचलों के लोगों से गुजारिश की हैं कि जुलूस लेकर निर्धारित समय पर कस्बे में आ जाए।

सेराज खान – संरक्षक,पूर्व सदर केंद्रीय अखाड़ा कमेटी दुद्धी

केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के पूर्व सदर संरक्षक सेराज खान अवगत कराते हुए जुलूस का विस्तार पूर्वक अवगत कराया कि दुद्धी नगर के मेन चौक पर हैरतअंगेज वाली खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए चिन्हित जगहों पर खेल का प्रदर्शन किया जाएगा इसके बाद कर्बलावालों की याद में शहीदाने आजम नवासे रसुल इब्ने अलि हज़रत इमाम हुसैन का नारा बुलन्द करते हुए शाह चौक पर लोग जुलूस का हुजूम पहुंचेगी अलम के फातिहा देने के बाद लोग कर्बला की ओर कूच करेगी कर्बला पर फातिया पढ़ दुवा खानी के बाद लोग शांति के साथ लोग अपने अपने चौक की ओर प्रस्थान करेंगे।