क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

खेत में घास काटते समय किशोरी को साँप ने डसा,पीएससी पर डॉक्टर नहीं मिले, सीएचसी दुद्धी में चल रहा इलाज।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार। विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनडूबा गांव निवासी रविन्द्र की 16 वर्षीय पुत्री अर्चना को आज बुधवार शाम लगभग 5 बजे घर के पास खेत में घास काटते समय अज्ञात साँप ने बायां पैर काट लिया। घटना के समय परिवार के लोग मौके पर मौजूद थे और किशोरी को तुरंत निजी साधन से पीएससी विंढमगंज लेकर पहुंचे।
परिजनों के अनुसार पीएससी पर किसी चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण प्राथमिक उपचार नहीं हो पाया। इसके बाद अर्चना को तुरंत सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के देखरेख में टीम ने उसका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान उसे आवश्यक निगरानी में रखा गया है और डॉक्टरों ने उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है।
परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में मेडिकल सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों का समय पर प्रभावी इलाज सुनिश्चित हो सके।
